― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअधिक उम्र में शादी करने से हो सकती है बांझपन की समस्या...

अधिक उम्र में शादी करने से हो सकती है बांझपन की समस्या – डॉ. शिवाली

जौनपुर धारा, जौनपुर। अधिक उम्र में शादी करने से बांझपन की समस्या हो सकती है। आजकल देखा जा रहा है कि 30 वर्ष या उससे अधिक की उम्र में शादी करने वाले लोगों में बांझपन की शिकायत अधिक देखने को मिल रही है। उक्त बातें नगर के ईशा हॉस्पिटल में अपोलो फर्टिलिटी वाराणसी एवं ईशा हॉस्पिटल जौनपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मुफ्त इनफर्टिलिटी कैंप में बतौर इनफर्टिलिटी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिवाली त्रिपाठी ने कही। उन्होंने आगे बताया कि दम्पत्ति को अगर शादी के डेढ़ से दो वर्ष के बाद भी बच्चा नहीं हो रहा है तो तुरंत उन्हें चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए, परन्तु आजकल लोगों में जागरूकता की कमी या लोक-लाज की वजह से डाक्टर के पास जाने में हिचकते है वास्तव में यह बीमारी 40 प्रतिशत महिलाओं और 40 प्रतिशत पुरूषों में कमी के कारण होती है जबकि 20 प्रतिशत दोनों में कमी के कारण हो सकती है। इसी क्रम में कैंप में आए हुये लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर स्मिता श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे लोगों को बिना किसी संकोच के विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए क्योंकि यह लाईलाज बिल्कुल भी नहीं है, बस जरूरत है समय पर ईलाज कराने की। कैंप में आए हुए दर्जनों लोगों का मुफ्त में परामार्श दिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन आमिर सुहैल खान मैनेजर ईशा हॉस्पिटल द्वारा किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ एवं मरीजों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share Now...