Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरअति पिछड़ों के लिए पूरे देश में लागू होगा आरक्षण : ओमप्रकाश...

अति पिछड़ों के लिए पूरे देश में लागू होगा आरक्षण : ओमप्रकाश राजभर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी के 22वें स्थापना दिवस पर हरधन मझिली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सत्तर सालों से अति पिछड़ों के साथ अन्याय होता चला आ रहा है। उनके हक को छीना गया है। अब वक्त आ गया है पिछड़ों के साथ न्याय होने का जल्द ही पूरे देश में अति पिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री संग बैठक में सहमति बन गई है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए ओमप्रकाश ने कहा कि सपा अन्य दलों से आठ बार गठबंधन किया और अपने स्वार्थ में तोड़ा लेकिन वह दलबदलू नहीं है और हम अतिपिछड़ों की भलाई के लिए गठबंधन करते हैं तो स्वार्थी तत्व दलबदलू कहते हैं। उन्होने कहा कि मेरे सहयोग से सपा सौ सीट पार कर गई। सपा गठबंधन करके तोड़ना जानती है गठबंधन धर्म निभाना नहीं। अतिपिछड़ों की भलाई के कूछ भी करना होगा करूंगा। सदन के अंदर मुख्यमंत्री योगी ने सराहना की कहा कि राजभर ने योजनाओं का लाभ गरीबों को दिलाने में मदद की। ओमप्रकाश ने कहा कि पार्टी के विस्तार के लिए बिहार में अतिपिछड़ों को जगाने का कार्य कर रहा हूं। 76सालों में बिहार में एक भी राजभर एमएलए नहीं बन पाया जबकि बिहार में राजभरों की संख्या ज्यादा है। कार्यक्रम को प्रो.जेपी सिंह, पूर्व प्रमुख अरविन्द सिंह, जितेंद्र राजभर ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर व संचालन चन्दन राजभर ने किया। इस अवसर पर बजरंगी राजभर, पांचू राजभर, शिवशंकर राजभर, रमेश राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share Now...