Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरअज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पगलागंज कोइरीडीहा का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पगलागंज कोइरीडीहा के पास बीती रात 9 बजे दो बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खम्हौरा गांव निवासी आकाश पुत्र अभिलास 25 वर्ष व राजबहादुर पुत्र हीरालाल 24 वर्ष घर से कोइरीडीहा किसी काम से जा रहे थे कि जौनपुर-शाहगंज मार्ग पगलागंज कोइरीडीहा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिख कर जांच पड़ताल में जुट गई। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए।