जौनपुर धारा,खुटहन। गायत्रीनगर बाजार में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से गुमटी के ऊपर रखा छप्पर जलकर राख हो गया। बाजारवासियों की आग बुझाने में तत्परता व सूझबूझ से गुमटी व उसमे रखा खेती किसानी का औजार सुरक्षित बच गया। डिहिया गाँव निवासी राम आसरे विश्वकर्मा की गायत्रीनगर बाजार में खेती किसानी में प्रयुक्त होने वाले औजार की दुकान है।वह कुदाल, फरसा, खुरपी इत्यादि के मरम्मत का कार्य भी करते है। मंगलवार की शाम को वह दुकान बढाकर घर सोने को चले गए। बुधवार की सुबह गुमटी के ऊपर रखा छप्पर अचानक धूं-धूं कर जलने लगा। कुछ ही पल में आग की लपटों ने पूरे छप्पर को आगोश में ले लिया। आस-पास की दुकानों में बैठे बाजारवासियों ने पडोस के घरों से समरसेबल तथा नल से पानी निकालकर आग पर जल्दी ही काबू पा लिया।लेकिन तब तक छप्पर जलकर राख हो गया था।
― Advertisement ―
अज्ञात कारणों से लगी आग से छप्पर जलकर खाक

Previous article

