― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअग्रहरि समाज ने भाजपा को दिया शत प्रतिशत समर्थन का वादा

अग्रहरि समाज ने भाजपा को दिया शत प्रतिशत समर्थन का वादा

जौनपुर धारा,जौनपुर। अग्रहरि समाज ने भाजपा की जन समर्थन सफल रैली में हजारों की भीड़ में मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव का स्वागत किया। वहीं अग्रहरि समाज के लोगों से भाजपा प्रत्याशी को वोट देने तथा सहयोग करने के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी न सभी अग्रहरी एवं सर्वे वैश्य समाज बंधुओ से हमेशा अपना सहयोग देने के लिए वचन दिया एवं मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि (आईएएस) अभिषेक सिंह ने उपस्थित अग्रहरि समाज के लोगों से मतदान के लिए कहां। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं अग्रहरि समाज के जिला अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने वादा किया कि हमारा पूरा समाज भाजपा के समर्थन में शत प्रतिशत मतदान करेगा। विशिष्ट अतिथि कामता प्रसाद अग्रहरी, लालचंद अग्रहरि एडवोकेट ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उक्त अवसर पर आशीष गुप्ता ‘आशु, विकास अग्रहरि, सुरेंद्र प्रधान, सत्य प्रकाश अग्रहरि, अरविन्द अग्रहरि, संतोष अग्रहरि रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.सुशील अग्रहरी ने किया। इस अवसर पर मुकेश अग्रहरि कोषाध्यक्ष डीके अग्रहरि, युवा अध्यक्ष रंजीत अग्रहरि, नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, सत्येंद्र अग्रहरि, प्रमोद सोनू अग्रहरी, राघवेंद्र अग्रहरि, सर्वेश अग्रहरि, राजा अग्रहरि, अनुज अग्रहरि, अमित अग्रहरि, राजवर्धन अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...