Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरअक्षय तृतीया पर बाजारों में रही रौनक, जमकर हुई खरीदारी

अक्षय तृतीया पर बाजारों में रही रौनक, जमकर हुई खरीदारी

  • आभूषण शोरूम पर ग्राहकों की उमड़ी रही भीड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को अक्षय तृतीया का पर्व जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। ईद और अक्षय तृतीया एक ही दिन पड़ने से बाजारों में रौनक दिखी। ज्वेलरी शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ देखी गयी। गहना कोठी फर्म के प्रोपराइटर विवेक सेठ मोनू व हर्षित सेठ ने बताया कि हर कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए वेराइटी रखी गयी है। हमारे शोरूम पर हर वर्ग को देखते हुए नये डिजाइन के आभूषण उपलब्ध हैं।

इसी क्रम में श्री बालाजी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर महेन्द्र नाथ सेठ व अजय सेठ विक्की ने कहाकि जनपद स्वर्ण आभूषण की बड़ी मंडी है। यहां सब कुछ उपलब्ध है। वहीं सद्भावना पुल स्थित 91.6 गोल्ड पैलेस के अधिष्ठाता नन्हे लाल वर्मा ने बताया कि हमारे यहां वेडिंग कलेक्शन की विशाल रेंज है। अब शादी के लिए गहनों की खरीदारी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। तनिष्क ज्वेलर्स के प्रबंधक विनोद ने बताया की हमारा शोरूम खुद एक ब्रांड है। यहां ग्राहक शुद्धता देखकर आते हैं यहां हर कलेक्शन उपलब्ध हैं। कनिष्क ज्वेलर्स के संदीप वर्मा व नवदीप वर्मा ने बताया कि बरसों से जनपद गहनों के मामलों में अव्वल रहा है यहां से ग्राहकों को बाहर जाने की आवश्यता नहीं पड़ती है।

शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया एक अबूझ मुहूर्त है यानी ऐसी तिथि जिसमें किसी तरह का शुभ कार्य या शुभ खरीदारी करने के लिए मुहूर्त नहीं देखा जाता है। बिना शुभ मुहूर्त के सभी तरह के शुभ कार्य की शुरूआत की जा सकती है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय का मतलब होता है जिसका कभी भी क्षय या नाश न होना। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन शुभ खरीदारी या शुभ कार्य करने पर हमेशा इसमें वृद्धि होती है। अक्षय तृतीया के दिन शुभ कार्य करने, दान, स्नान और जप आदि करने पर कभी भी शुभ फल की कमी नहीं होती है। वहीं खासतौर पर अक्षय तृतीया के दिन विशेष तौर पर सोने के आभूषण की खरीदारी की जाती है। मान्यता है इस दिन सोने और चांदी के आभूषण खरीदने से व्यक्ति के जीवन में माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है जिससे व्यक्ति का जीवन सुख,समृद्धि और वैभव का वास रहता है।