Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनअक्षय कुमार ने रिवील किया शिवाजी लुक

अक्षय कुमार ने रिवील किया शिवाजी लुक

अक्षय कुमार ने शिवाजी महाराज के रोल में अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया है। शिवाजी के रोल में अपनी झलक दिखाते हुए अक्षय ने वीडियो शेयर किया है। सिर पर पगड़ी, माथे पर तिलक, गले में माला पहने सफेद कुर्ते-पायजामे में अक्षय नजर आए। दाढ़ी-मूंछ अक्षय को डिफरेंट लुक दे रही है। कईयों को वे शिवाजी के लुक में जम नहीं रहे।

फिल्मी पर्दे पर सम्राट पृथ्वीराज बनने के बाद अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में दिखेंगे। खिलाड़ी कुमार ने मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसी के साथ एक्टर ने फैंस को ट्रीट देते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया है। शिवाजी महाराज के रोल में अपनी झलक दिखाते हुए अक्षय ने वीडियो शेयर किया है। सिर पर पगड़ी, माथे पर तिलक, गले में माला पहने सफेद कुर्ते-पायजामे में अक्षय कुमार नजर आए। वीर शिवाजी के गेटअप में सभा में रौब से चलते हुए अक्षय कुमार को स्वैग दिखा। उनका लुक काफी बदला हुआ है। दाढ़ी-मूंछ अक्षय कुमार को डिफरेंट लुक दे रही है। फैंस को जहां खिलाड़ी कुमार का लुक भा रहा है, वहीं कईयों को एक्टर वीर शिवाजी के लुक में जम नहीं रहे। अक्षय को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग 6 दिसंबर से शुरू हो गई है। इसकी जानकारी देते हुए अक्षय ने पोस्ट लिख कहा आज मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ की शूटिंग शुरू कर रहा हूँ। जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका कर पाना मेरे लिये सौभाग्य है। मैं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर और मां जिजाऊ के आशीर्वाद से मेरा पूरा प्रयास करूंगा। मूवी को महेश मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।