Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरदिव्या अग्रवाल ने बिजनेसमैन अपूर्व के साथ की सगाई

दिव्या अग्रवाल ने बिजनेसमैन अपूर्व के साथ की सगाई

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर रहीं दिव्या अग्रवाल ने बॉयप्रâेंड अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली है। एक्टर वरुण सूद से ब्रेकअप के 9 महीने बाद दिव्या ने अपने रिलेशनशिप पर मोहर लगाई है। बर्थडे के मौके पर दिव्या के बॉयप्रâेंड अपूर्व पड़गांवकर ने उन्हें प्रपोज करते हुए रिंग पहनाई, कपल की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेहद सुर्खियों में हैं। रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट के बाद दिव्या के फैंस उन्हें नई लाइफ के लिए बधाइयां दे रहे हैं। दिव्या ने बिजनेसमैन अपूर्व के साथ अपने बर्थडे की फोटोज शेयर की। पहली फोटो में दिव्या अपूर्व को हग किए हुए नजर आ रही हैं, दूसरी फोटो में अपूर्व उनके माथे पर किस कर रहे हैं। वहीं तीसरी फोटो में दिव्या अपूर्व की पहनाई हुई रिंग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। फोटोज साझा करते हुए दिव्या ने कैप्शन में लिखा कि ‘क्या मैं अपनी मुस्कुराहट रोक पाऊंगी? अंदाजा नहीं है जिंदगी में और भी चमक आ गई है और जिंदगी के इस सफर को तय करने के लिए मुझे एक सही इंसान मिल गया है। हमेशा के लिए एक वादा, इस खास दिन के साथ मैं कभी अब अकेले नहीं चलूंगी। अपूर्व पडगांवकर इंजीनियर हैं और उन्होंने श्ँA भी किया हुआ है। वो मुंबई शहर में 4 रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं। मुंबई के वाशी में ‘द टाइट पब’ और सॉय स्ट्रीट नाम से उनके दो रेस्टोरेंट हैं, वहीं बांद्रा में लेमन लीफ और येलो टैंग नाम से। अपूर्व इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। ये सभी चीजें अपूर्व के बायो में लिखी हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अपूर्व दिव्या को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अपूर्व कहते हैं। ‘सिर्फ परिवार ने ये परमिशन दी है। फिर उन्हें उठाते हुए दिव्या हां में इजहार करती हैं और दोनों एक-दूसरे को हग कर लेते हैं। अपूर्व दिव्या को अंगूठी पहनाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही कई टीवी सेलेब्स कपल को उनके नई लाइफ के लिए बधाइयां दे रहे हैं। इससे पहले दिव्या अग्रवाल एक्टर वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में थीं। टीवी रियलिटी शो एस ऑफ स्पेस के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी, दोनों ने करीब 1 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन अचानक मार्च में दिव्या अग्रवाल ने अपने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। वरुण से पहले दिव्या अग्रवाल स्पिट्स विला 14 फेम प्रियांक शर्मा के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, दिव्या ने बिग बॉस शो के दौरान घर में जाकर प्रियांक से ब्रेकअप कर लिया था।