Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeमनोरंजनअंकिता लोखंडे के अतीत पर हुए सवाल तो क्या करेंगे पति विक्की

अंकिता लोखंडे के अतीत पर हुए सवाल तो क्या करेंगे पति विक्की

विक्की जैन और अंकिता लोखंडे शादी के बाद दूसरी बार किसी रिएलिटी शो में दिख रहे हैं। इससे पहले दोनों स्मार्ट जोड़ी में दिखे थे। बिग-बॉस 17 में इस बार बतौर पावर कपल एंट्री ले चुके विक्की इस शो को लेकर कितने एक्साइटेड हैं, उन्होंने घर में एंट्री से पहले हमें बताया।

बिग बॉस को लेकर अपने एक्साइटमेंट पर विक्की कहते हैं, ‘बिग बॉस को लेकर मेरा इमोशन फेज दर फेज बदलता रहा है। जब आप शो के लिए हामी भर देते हैं, तो उस वक्त बहुत अलग तरह का एक्साइटमेंट होता है. फिर फेज ऐसा आता है, जहां लगता है कि अरे यार क्यों उड़ता तीर ले लिया है। कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लेते हैं, टेंशन बढ़ती जाती है। फिर आता है अंतिम पड़ाव, अब तो चीजें हाथ से निकल गई हैं, अब शो के अंदर जाना है, तो बस नदी में कूद चुके हो और तैरने के अलावा कोई ऑप्शन बचता नहीं है। घर की बात अब टेलीविजन पर दिखने लगेगी, तो क्या इसे लेकर टेंशन में हैं। जवाब में विक्की कहते हैं, ‘सच कहूं तो मेरा ऐसा कोई एक्सपीरियंस रहा नहीं है। मेरे लिए यह पहली बार ही होगा। न ही मैं बहुत ज्यादा कैमरा प्रâेंडली भी हूँ। नॉर्मल लाइफ में बस कभी पैपाराजी आकर देख लेते हैं और फंक्शन की तस्वीरें आ जाती हैं, बस उतना तक ही मेरा कैमरे संग कनेक्शन है। मैं कैसे रिएक्ट करूंगा, इसका कोई अंदाजा है ही नहीं। हालांकि हम डरकर भागने वाले लोगों में से हैं नहीं, जो भी चीजें आएंगी उसका डटकर मुकाबला करेंगे। शो में क्या अंकिता कंपीटिशन बनेंगी या टीम बनाकर खेलने की स्ट्रैटेजी है। विक्की कहते हैं,’मुझे सच में ऐसा लगता है कि आपको शो के साथ भी जस्टिस करने की जरूरत है। आपमें गेम जीतना का पैशन होना चाहिए। हम घर पर नहीं है, हम एक नेशनल रिएलिटी शो में आ चुके हैं।उस गेम को जस्टिफाई करते हुए, उस वक्त जो सही लगेगा, हम वो करेंगे। अगर हम साथ रहकर सब चीजें स्मूथ तरीके से कर पा रहे हैं, तो बहुत बढ़ियां और अगर हमें खुद के लिए स्टैंड लेना हो, तो उसमें भी कोई दिक्कत नहीं होगी। कई बार शो में रिश्ते बनते-बिगड़ते दिखे हैं। ऐसे में कितने इनसिक्योर हैं। इसके जवाब में विक्की कहते हैं, मैं बिलकुल भी इनसिक्योर या टेंशन में नहीं हूं। मैं मानता हूं कि कोई भी ऐसी चीज नहीं है, जो संभाली या सुलझाई नहीं जाती होगी। जब हमने रिलेशनशिप शुरू किया था, तो उस वक्त भी बहुत सी ऐसी चीजें हुई थीं, जो हमारे हाथ में नहीं थी। फिर भी हम उन सब चीजों से मजबूती से बाहर निकल आए थे। अंकिता के पास्ट पर अगर कोई बात होती है। तो क्या कपल उसे लेकर सहज होगा। जवाब में विक्की कहते हैं,’मैं इस पर यही कहना चाहता हूं कि जब से हम दोनों रिश्ते में साथ आए हैं, तबसे हमने ग्रो किया है। पहले हम दोस्त बने, फिर हम रिलेशनशिप में आए.. शादी हुई.. सबकुछ जाहिर है। देखो, मेरी वाइफ पब्लिक फिगर है, तो ऐसे में कुछ भी चीजें प्राइवेट होती नहीं हैं। मैं यही कहना चाह रहा हूं कि हम किसी चीज से कभी भागे हैं नहीं। जो भी चीजें रही हैं, हमने उसे फेस किया है।

Share Now...