Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरwoman's death : थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला की...

woman’s death : थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को नेवढिया थाना क्षेत्र के जवन्सीपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में विवाहिता रेखा दुबे (45) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रेखा दुबे, पत्नी मदनेश दुबे, अपने घर पर अपनी बेटी संजना और देवर सर्वेश दुबे के साथ ट्रैक्टर के थ्रैसर से बजड़ी की दवायीं कर रही थीं। इसी दौरान, अचानक उनकी साड़ी थ्रैसर की साफ्टीन में फंस गई, और रेखा साफ्टीन में फंसकर बुरी तरह घायल हो गईं। जब तक ट्रैक्टर बंद किया गया, तब तक रेखा के शरीर के दो टुकड़े हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ससुर रामप्यारे दुबे ने तुरंत बहू के मायके भवरास में उसके भाई सदाशिव दुबे और नेवढिया थाना प्रभारी को सूचित किया। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गई, तथा गांव वालों और मृतका की बेटी रंजना से घटना की जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेजने से पहले मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार कर रही है। वहीं, इस हादसे से विवाहिता के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share Now...