Urvashi Rautela Video: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से अक्सर टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत के नाम से सवाल पूछे जाते हैं. कई बार उर्वशी खुद से भी ऐसे इशारों-इशारों में बात कह डालती हैं कि पंत का नाम जुड़ जाता है. अब एक बार फिर से उर्वशी ने पंत को लेकर दिल की बात कही है.Urvashi Rautela Reaction on Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं. कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे पंत का इलाज मुंबई में चल रहा है. पिछले साल दिसंबर में दिल्ली से अपने घर रुड़की जाते हुए पंत कार हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे. हाल में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह बैसाखी के सहारे चलते दिख रहे थे. अब एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने फिर से पंत को लेकर अपने दिल की बात कही है. Urvashi Rautela Reaction on Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं. कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे पंत का इलाज मुंबई में चल रहा है. पिछले साल दिसंबर में दिल्ली से अपने घर रुड़की जाते हुए पंत कार हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे. हाल में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह बैसाखी के सहारे चलते दिख रहे थे. अब एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने फिर से पंत को लेकर अपने दिल की बात कही है.उर्वशी रौतेला से अक्सर ऋषभ पंत के नाम से सवाल पूछे जाते हैं. कभी मीडिया तो कभी आम लोग उन्हें पंत के नाम से चिढ़ाते दिखते हैं. कई बार उर्वशी रौतेला खुद से भी ऐसे इशारों-इशारों में बात कहती हैं कि पंत का नाम जुड़ जाता है. एक बार फिर ऐसा ही हुआ, जब उर्वशी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. पपाराजी ने उर्वशी से पंत के बारे में पूछा. इस पर उन्होंने रिएक्ट भी किया.उर्वशी रौतेला अक्सर एयरपोर्ट पर नजर आती हैं. उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो पपाराजी ने उनसे पंत को लेकर सवाल पूछा. इस एक्ट्रेस से ऋषभ पंत के हालिया पोस्ट के बारे में पूछा गया. पपाराजी ने कहा- उर्वशी मैम इंस्टा देखा आपने. उर्वशी पूछती हैं कि कौन सा फोटो? पपाराजी बताते हैं- अरे ऋषभ पंत रिकवर हो रहे हैं. उर्वशी पहले तो मुस्कुराईं और फिर इस पर रिएक्ट किया.उर्वशी के सामने पपाराजी बोलते हैं- वह (पंत) जल्द ठीक हो जाएंगे. तब उर्वशी कहती हैं- हां वो देश के गर्व हैं. भारत के एसेट हैं. फिर पपाराजी कहते हैं- हमारी तो दुआ है उनके साथ. इसके बाद एक्ट्रेस जवाब देती हैं- हमारी भी है. इस वीडियो पर अब लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं. बैसाखी के सहारे चलते दिखे थे पंतऋषभ पंत ने हाल में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. वह बैसाखी के सहारे चलने की कोशिश करते नजर आ रहे थे. पंत ने तब लिखा था- एक कदम आगे, एक कदम और मजबूत, एक कदम बेहतर. पंत के एक पैर में सूजन के चलते पट्टी भी बंधी दिखी थी.
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
WATCH : ऋषभ पंत पर फिर बोलीं उर्वशी रौतेला


