लायंस क्लब जौनपूर सूरज का 21वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
जौनपुर धारा जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर सूरज का 21वॉ शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सिद्धार्थ उपवन में आयोजित हुआ। इस मौके पर क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास साहू विक्की को उपमण्डलाघ्यक्ष प्रथम अर्पणधर दूबे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी क्रम में दशरथ मौर्य को सचिव व अमित साहू को कोषाघ्यक्ष पद की शपथ दिलाई गयी। सर्वप्रथम दीक्षारोहण अधिकारी उपमण्डलाध्यक्ष द्धितीय ने नये सदस्यों अमित चौरसिया, अभिषेक कुमार सेठ, अजीत चौधरी, सचिन साहू, कृष्णा मौर्या, अनिरुद्ध अग्रहरि, अभिषेक साहू को शपथ ग्रहण कराया साथ ही डायरेक्टर के लिये सर्वजीत श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी, राजेंद्र खत्री, त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, नसीम अख्तर को शपथ दिलाई। इसी क्रम में पीआरओ संतोष मौर्य, टेमर नन्द लाल यादव, टेल टेमर विशाल यादव, ज्वाइट सेक्रेटरी राहुल साहू, मार्केटिंग कम्युनिकेशन संतोष साहू, सर्विस चेयरपर्सन अनिल गुप्ता, एलसीआईएम को-आर्डिनेटर आनन्द स्वरूप साहू, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर संतोष साहू उपाध्यक्ष, प्रथम ममता खत्री, द्वितीय सरदार मनमोहन सिंह को पद एव गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि उपमण्डलाध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह बग्गा ने बताया की लायन्स इंटरनेशनल डायविटीज आपदा राहत पर्यावरण वाल्यावस्था, कैंसर महिला सशक्तिकरण पर लगातार काम कर रहा है। सचिव अमित साहू ने पिछले सत्र में कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक आशीष त्रिपाठी ने विभिन्न संस्थाओं से आये पदाधिकारियों सदस्यों एव प्रिंट मिडिया का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विजय कृष्णा, कुलभूषण कुशवाहा, सतीश मौर्य, स्वाति साहू, शैफाली गुप्ता, प्रियंका सिंह, प्रीति, अभिलाषा श्रीवास्तव, मंजू गुप्ता, अनीता गुप्ता, देवेंद्र मौर्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र खत्री ने किया।



