― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनUrvashi Rautela ने किराए पर दिया अपना luxury Apartment

Urvashi Rautela ने किराए पर दिया अपना luxury Apartment

उर्वशी रौतेला ने मुंबई में अपना लग्जरी अपार्टमेंट तीन महीने के लिए किराए पर दिया है। बताया जा रहा है कि उर्वशी रौतेला को अपने इस लग्जरी अपार्टमेंट का हर महीने का किराया 25लाख रुपये मिलेगा। उर्वशी रौतेला मुंबई के उस फ्लैट से हर महीने 25लाख रुपये कमा रही हैं। बताया जा रहा है कि उनका लग्जरी अपार्टमेंट 3600वर्ग फुट में फैला हुआ है। उनका अपार्टमेंट मुंबई के न्यू इंडिया सीएचएस, जेवीपीडी, विले पार्ले(पश्चिम) क्षेत्र में स्थित है। यह एक 3 बीएचके अपार्टमेंट है, जिसके साथ उन्हें खुली कार पार्किंग भी मिली है। उन्होंने इस अपार्टमेंट को जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक तीन महीने के लिए किराए पर दिया है। वर्क प्रâंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला, जो पिछली बार हिंदी फिल्म घुसपैठिया में नजर आईं थी, उनकी आगामी फ़िल्म नंदमुरी बालकृष्ण के साथ एनबीके109 है। जिसका टाइटल डाकू महाराज बताया जा रहा है। इसके अलावा वह आफताब शिवदासानी और जस्सी गिल के साथ कसूर 2, सनी देओल, संजय दत्त जैसे सितारों के साथ बाप, रणदीप हुड्डा के साथ इंस्पेक्टर अविनाश 2 और ब्लैक रोज जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Share Now...