Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeव्यापारटेकनॉलॉजी'Twitter हर कर्मचारी को डेली खिला रहा था 32 हजार का लंच'

‘Twitter हर कर्मचारी को डेली खिला रहा था 32 हजार का लंच’

Elon Musk और Twitter लगातार चर्चा में बने हुए हैं. Elon Musk इस पर कई बदलाव भी करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने कई स्टॉफ को ट्विटर से निकाल दिया है. अब कहा जा रहा है कि ट्विटर ऑफिस में दिए जा रहे लंच के लिए कर्मचारियों को पैसे देने होंगे.

इसको लेकर उन्होंने कहा था ये फ्री में दिया जा रहा था. उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीने में हर लंच की कीमत लगभग 400 डॉलर या 32 हजार रुपये कंपनी को पड़ी है. लेकिन, अब ट्विटर की पूर्व कर्मचारी ने इसे झूठ बताया है.

ट्विटर के पूर्व कर्मचारी ने बताया झूठ

Twitter की पूर्व कर्मचारी Tracy Hawkins के अनुसार, मस्क लंच को लेकर झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने हाल ही में ट्विटर से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि वो मस्क के लिए काम नहीं करना चाहती थी. उन्होंने आगे बताया कि वो पिछले हफ्ते तक इस प्रोग्राम को चला रही थी.  मस्क का दावा था कि ट्विटर 13 मिलियन डॉलर हर साल SF HQ के लिए फूड सर्विस पर खर्च करता था. ट्विटर के नए बॉस ने बताया कि 12 महीने में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा के लंच सर्व किए गए. अटेंडेंस को लेकर उन्होंने कहा कि लगभग कोई नहीं ऑफिस आता था.

मस्क ने इन दावों को बताया गलत

जबकि मस्क के इन दावों को Tracy Hawkins ने पूरी तरह से गलत बताया है. उन्होंने बताया कि लंच और ब्रेकफास्ट के लिए प्रति व्यक्ति 20 से 25 डॉलर हर दिन खर्च करता था. उन्होंने कहा की ऑफिस में अटेंडेंस 20 से 50 परसेंट तक रहती थी.  इस पर मस्क ने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार, पीक अक्कूपेंसी 25 परसेंट तक थी. जबकि एवरेज अक्कूपेंसी 10 परसेंट से भी कम थी. ऐसा नहीं है कि केवल पूर्व कर्मचारी Hawkins ने मस्क की नीति पर सवाल उठाए हैं.  इससे पहले भी कई टॉप एग्जीक्यूटिव ने इस्तीफा दे दिया था. एक रिपोर्ट में बताया गया था कि मस्क ने कर्मचारियों से हफ्ते में 40 दिन काम करने के लिए कहा है. कोविड के दौरान जैक डॉर्सी ने वर्क फ्रॉम होम को जरूरी कर दिया था. मस्क ने इसमें भी बदलाव किए हैं.

आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले हफ्ते ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन को पेश किया था. इसकी कीमत 7.99 डॉलर रखी गई. हालांकि, कई फेक अकाउंट्स भी ट्विटर ब्लू की वजह से वेरिफाइड हो गए. जिसके बाद विवाद हो गया और कंपनी को ये प्रोग्राम रोकना पड़ा. हालांकि, अब बोला गया है कि इसको अगले हफ्ते से फिर से जारी किया जाएगा.