Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरTrailer overturned in ditch : खड्डे में पलटी ट्रेलर, चालक घायल, बाल-बाल...

Trailer overturned in ditch : खड्डे में पलटी ट्रेलर, चालक घायल, बाल-बाल बचा खलासी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के महरूपुर गांव के पास रविवार की तड़के सुबह में राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी-लखनऊ पर पंजाब से कोलकाता जा रही ट्रेलर डीजे को बचाने के चक्कर में पलट गई। जिसमें चालक घायल हो गया, तथा खलासी बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार टेलर गाड़ी नंबर पीबी 05 एआर 1157 पंजाब से कोलकता के वर्धमान जिले के लिए सात सौ ग्यारह बोरी आलू लेकर चला था। महरुपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीजे खड़ा था, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रेलर खंड्डे में पलट गई। टेलर का चालक अब्दुल हामिद पुत्र मोहम्मद समीर निवासी रामपुर मदारी थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी घायल हो गए। उसके पास बैठा खलासी मोहम्मद आफताब निवासी रामपुर मदारी थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी बाल बाल बच गया। गाड़ी के पलटने के कुछ समय बाद सूचना पर पहुंची जफराबाद पुलिस ड्राइवर को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि खलासी बाल-बाल बच गया।