जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर रामेश्वरम गांव में शनिवार की देर शाम को मनबढ़ युवक एक 15वर्षीय किशोरी उसकी दुकान पर जाकर छेड़खानी कर रहे थे। जब किशोरी के भाई ने विरोध किया तब उन लोगों ने भाई को जमकर पीट दिया, जिसकी सूचाना परिजनों ने स्थानीय थाना में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी गीता गौड़ पुत्री नरेंद्र गौड़ घर से अपने दुकान पर गयी थी, वहाँ उसका भाई भी पहुँच गया। उसी समय केशवपुर गांव निवासी रामसरन निषाद पुत्र शंकर निषाद तथा गीता के गांव के ही निरहू निषाद व शिटु निषाद दुकान पर आ गए। उन लोगों ने गीता से छेड़खानी, जोर जबरदस्ती तथा अश्लील हरकत करने लगे। यह देख कर गीता शोर मचाने लगी। शोर सुनकर उसकी माँ तथा भाई निर्मल गौड़ पहुंच गए। माँ और भाई ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने निर्मल को पीटना शुरू कर दिया। घटना को देखकर लोग जमा होने लगे, तभी तीनों आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने 112डायल पर सूचना दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची पुलिस ने निर्मल गौड़ की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाप्रभारी घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Elderly people molesting sister : बहन से छेड़खानी कर रहे मनबढ़ों का विरोध करना भाई को पड़ गया भारी



