Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरSuperintendent got gold medal :  जिला जेल में शान से लहराया तिरंगा

Superintendent got gold medal :  जिला जेल में शान से लहराया तिरंगा

  • जौनपुर जेल अधीक्षक को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेल अधीक्षक डॉ.विनय कुमार ने कारागार के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। उसके पश्चात राष्ट्रगान एवं अधिकारियों कर्मचारियों को पंचप्रण शपथ दिलायी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक कारागार उ.प्र.द्वारा कारागार सेवा में अप्रतिम योगदान के लिए जेल अधीक्षक डॉ.विनय कुमार को एवं उप कारापाल धर्मेन्द्र सिंह को महानिरीक्षक का प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड) प्रदान किया गया।

ध्वजारोहण के उपरान्त जेल अधीक्षक द्वारा महापुरूषो के चित्रों पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कारागार के अधिकारियो/कर्मचारियो द्वारा कारागार के अन्दर बन्दियों के मध्य तिरंगे के साथ परेड की गयी।सर्किल के अन्दर कारागार के वरिष्ठ बन्दी द्वारा भी ध्वजारोहण एवं सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। बन्दियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कारागार में निरूद्ध महिलाओ के साथ रह रहें बच्चों द्वारा भी सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अपराध निरोधक कमेटी, जौनपुर के पदाधिकारियों द्वारा बन्दियों को न्यायिक प्रक्रिया में आने वाली बाधाओ को दूर कराने का आश्वासन दिया गया।

कारागार में पुरूष बन्दियों के मध्य योगा, पी.टी., खेलकूद का आयोजन एवं महिला बन्दियों के मध्य रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न बन्दियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर जेल अधीक्षक द्वारा कारागार में आये सभी गणमान्य व्यक्तियों का अभिवादन किया तथा बन्दियों को फल एवं मिष्ठान वितरित करवाया।

Share Now...