सोशन मीडिया बैंड कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट मुंबई में हो रहा है। 18 और 19 जनवरी के बाद आज यानी 21जनवरी को ये कॉन्सर्ट होने वाला है। इस कॉन्सर्ट को तमाम सेलिब्रिटीज ने एंजॉय किया और इसके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाए हैं। अब सुहाना खान की कजिन आलिया छिब्बा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं, इन तस्वीरों में सुहाना खान के कथित बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं। आलिया छिब्बा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो तेजी से वायरल हो रही हैं, और इस पर रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं, इन लोगों के साथ आर्यन खान की किथत बॉयफ्रेंड लैरिसा बोन्सी भी नजर आई। मुंबई में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में तमाम स्टारकिड्स ने एंजॉय किया। इन स्टार्स की तस्वीरें बता रही हैं कि उन्होंने इस दौरान जमकर मस्ती की है। कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, लैरिसा बोन्सी नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये लोग एक साथ नजर नहीं आए। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस इन्हें पसंद करने के साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
Suhana ने बॉयफ्रेंड अगस्त्य संग एंजॉय किया coldplay concert



