बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज के समय में लाखों दिलों की धड़कन हैं। दीपिका बीते कुछ समय पहले ही मां बनी हैं और इन दिनों अपना सारा समय अपनी बेटी दुआ के साथ बिता रही हैं। दीपिका अपने कई इंटरव्यूज में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वह डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। उस समय को याद करते हुए एक्ट्रेस की आंखें तक नम हुई हैं, लेकिन एक कॉमेडी शो में दीपिका के इसी डिप्रेशन का मजाक उड़ाया गया है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के मां बनने को भी इस मामले में घसीटा गया है। दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट इन दिनों यूट्यूब पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। समय रैना के इस शो में कई कॉमेडियन आ रहे हैं और अपना हुनर दिखा रहे हैं। इस शो में बंटी बनर्जी ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान दीपिका पादुकोण के नाम लिया और उनके डिप्रेशन का मजाक उड़ाया। बंटी बनर्जी ने इस मौके पर दीपिका के लिए कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर लिया, जिसे एक्ट्रेस के फैंस ने जरा भी पसंद नहीं किया है और इसी वजह से वह जमकर ट्रोल हो रही हैं। वायरल वीडियो में बंटी बनर्जी बोलती दिख रही हैं, ‘दीपिका भी अभी हाल ही में मां बनी हैं। इसके आगे बंटी बनर्जी कहती हैं, ‘मैं ब्रेकअप के कारण उनके डिप्रेशन का मजाक नहीं उड़ा रही हूं। असल में डिप्रेशन तब होता है, जब आपकी नींद टूटती है और आपका बच्चा रात में तीन बजे जाग जाता है और वह उस वक्त खाना मांगता है या फिर वह बच्चा खेलना चाहता है। इस वजह से बंटी बनर्जी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
standup comedian ने उड़ाया Deepika के depression और मां बनने का मजाक



