सोनू सूद ने खुलासा किया कि उन्हें पॉलिटिक्स में आने के लिए कई बड़े-बड़े पद ऑफर हो चुके हैं लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि एक नेकदिल इंसान भी हैं. कोविड टाइम में एक्टर ने जरूरतमंद लोगों की बहुत मदद की. खाने-पीने से लेकर उनके घर पहुंचने का इंतजाम करके सोनू सूद ने जमकर वाहवाह लूटी. इसके बाद लोग कयास लगाने लगे कि सोनू सूद बहुत जल्द राजनीति में एंट्री मार सकते हैं. अब उन्होंने पॉलिटिक्स जॉइन करने को लेकर अपना रिएक्शन दिया है.न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट शो में स्मिता प्रकाश के साथ इंटरव्यू के दौरान सोनू सूद से पॉलिटिक्स में जाने को लेकर सवाल पूछा तो एक्टर ने जवाब कहा, ”पॉलिटिक्स की बात करें तो मुझे दो बार राज्यसभा सांसद बनने का ऑफर मिल चुका है, लेकिन मैंने एक्सेप्ट नहीं किया. बड़े से बड़े पद ऑफर हो चुके हैं. यहां तक डिप्टी चीफ मिनिस्टर का पद भी ऑफर हो चुका है”.सोनू सूद ने आगे कहा, ”मुझे बहुत चीजें ऑफर हुई हैं, लेकिन ये चीजें मुझे एक्साइट नहीं करती हैं. मैं खुद अपने नियम बनाना चाहता हूं क्योंकि मैं किसी के बनाए हुए रास्ते पर नहीं चलता चाहता.”इसके अलावा पॉडकास्ट शो में सोनू सूद ने खुलासा किया उन्हें शुरुआत में छेदी सिंह का रोल पसंद नहीं आया था, जिसकी वजह से उन्होंने ‘दबंग’ को रिजेक्ट कर दिया था. एक्टर ने बताया कि फिल्म में उनका कैरेक्टर बहुत एरोगेंट था, लेकिन उन्होंने उसे कॉमिकल बनाया. मालूम हो कि ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी, जिसमें सलमान खान चुलबुल पांडे के रोल में नजर आए थे.बताते चलें कि सोनू सूद ने पिछली बार अक्षय कुमार के साथ ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में काम किया था. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. इन दिनों सोनू सूद अपनी नई फिल्म फतेह को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में इस फिल्म का ऐलान किया गया है.
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
Sonu Sood : को ऑफर हुए राज्यसभा और डिप्टी सीएम बनने के पद


