बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म ‘अश्वत्थामा : द-सागा कंटीन्यूज’ पर शुरू होने से पहले ही संकट के बादल छा गए हैं। दरअसल एक्टर की इस 500 करोड़ी फिल्म का बजट काफी ऊपर चला गया है, जिसके बाद उनकी इस फिल्म को फिलहाल रोक दिया गया है। बता दें कुछ समय पहले ही शाहिद कपूर की इस फिल्म को अनाउंस किया गया था। हालांकि अब इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है। बताते चलें कि इस मूवी में शाहिद कपूर महाभारत के सबसे पॉपुलर कैरेक्टर अश्वत्थामा का किरदार निभाने वाले थे। बता दें कि शाहिद कपूर की मूवी ‘अश्वत्थामा द सागा कंटीन्यूज’ को साउथ के पॉपुलर निर्देशक सचिन बी रवि डायरेक्ट करने वाले थे। हालांकि फिल्म का बजट ऊपर पहुंच गया है, जिसवेâ बाद इस फिल्म पर ब्रेक लग गया है। इस बात की पुष्टि मिड-डे ने एक रिपोर्ट में की है। इस मूवी से जुड़े सूत्रों ने बताया पुष्टि करते हुए बताया, ‘इस प्रोजेक्ट को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा था और मेकर्स कुछ ऐसा बनाने की सोच रहे थे, जो इंटरनेशनल स्तर पर फैंटेसी फिल्मों को टक्कर दे सके। इस मूवी की शूटिंग लोकेशन कई देशों में रखी गई थी। वर्क प्रâंट की बात करें तो एक्टर शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म ‘तेरी बाहों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। यह फिल्म इसी साल फरवरी में रिलीज हुई थी। इस मूवी में शाहिद के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन लीड रोल में थीं।
― Advertisement ―
अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों से करायें आवेदन : जिलाधिकारी
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी...
Shahid के career की सबसे बड़ी फिल्म पर लगा break



