Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरShahganj News : बेबी हेल्दी शो में 16माह की राम्या को मिला...

Shahganj News : बेबी हेल्दी शो में 16माह की राम्या को मिला प्रथम स्थान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पर बुधवार को हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधीक्षक डॉ.रफीक फारुकी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें छः माह से दो वर्ष तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ प्रतिभाग किया। प्रतिभागी बच्चों में की प्रियंका मिश्रा पुत्री 16माह की राम्या कों प्रथम स्थान पर रही। इन्हें सबसे स्वस्थ बच्चा घोषित किया गया। वहीं हिमा का पुत्र 18माह के इब्राहिम को द्वितीय तथा की डॉ.नीतू शुक्ला के 2 वर्षीय पुत्र आरो को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा अन्य बच्चों के माता और पिता भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर बेहद खुश दिखे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.रफीक फारुकी ने गोष्ठी में कहा कि हेल्दी बेबी शो के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में दो वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों को स्वास्थ्य के मानकों के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करना है। यह शिशु मृत्यु दर कम करने का एक प्रयास है। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.आकांक्षा सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ, डॉ.नीतू शुक्ला ने इस आयोजन के उद्देश्य के बार में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं न्यूट्रिशन इंटरनेशनल (एनआई) की मण्डल समन्वयक अपराजिता सिंह मौजूद रहीं। इसमें दो वर्ष तक के बच्चों को उनकी आयु के आधार पर वजन, टीकाकरण, कोलेस्ट्रम फीडिंग, छः माह तक सिर्फ स्तनपान, छः माह के बाद अतिरिक्त अनुपूरक आहार के बारे में अभिभावकों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।