Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरPurvanchal University : शिक्षक, विद्यार्थियों, अधिकारियों ने ली संविधान की शपथ

Purvanchal University : शिक्षक, विद्यार्थियों, अधिकारियों ने ली संविधान की शपथ

  • पीयू में संविधान प्रतिज्ञा सप्ताह का शुभारंभ

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संविधान दिवस 26नवंबर के उपलक्ष्य में संविधान प्रतिज्ञा सप्ताह 20 से 26नवंबर 2024 का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। यह आयोजन राज्यपाल सचिवालय के निर्देशानुसार कुलपति प्रो.वंदना सिंह के संरक्षकत्व में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के मूट कोर्ट में हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह और प्रो.मनोज मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति में संविधान की शपथ दिलाई गई। नोडल अधिकारी डॉ.अनुराग मिश्र ने बताया कि संविधान प्रतिज्ञा सप्ताह के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य संविधान के मूल्यों और उसके महत्व को जनमानस में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस, 26 नवम्बर 2024 को सप्ताह के समापन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विश्वविद्यालय समुदाय की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्षों, निदेशकों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और कर्मचारियों से इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता की अपील की। संस्थान के निदेशक प्रो.देवराज सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ.वनिता सिंह, डॉ.प्रियंका कुमारी, डॉ.राहुल राय, डॉ.रजित राम सोनकर, डॉ.अंकित कुमार, डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ.राजन तिवारी, प्रगति सिंह, जीशान अली और सूरज सोनकर सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।