Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

HomeमनोरंजनSanni deol की रिजेक्टेड फिल्म से चमकी थी Akshay की किस्मत

Sanni deol की रिजेक्टेड फिल्म से चमकी थी Akshay की किस्मत

4 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 12 करोड़ ओएमजी 2को छोड़ दें, तो पिछले तीन साल से अक्षय कुमार कोई भी बड़ी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है, 26 साल पहले भी उन्हें ऐसी हिट फिल्म के लिए संघर्ष करना पड़ा था। अक्षय कुमार बीते कुछ वक्त से लगातार फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रहे हैं। वह लंबे समय से एक बड़ी हिट की तलाश में हैं। बीते दिनों स्काई फोर्स भी रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ औसत साबित हुई है। ओएमजी-2 को छोड़ दें तो पिछले तीन साल से अक्षय कुमार कोई भी बड़ी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है, 26साल पहले भी उन्हें ऐसी हिट फिल्म के लिए संघर्ष करना पड़ा था। इस फिल्म का नाम जानवर है, जानवर साल 1999 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी, मोहनीश बहल, शक्ति कपूर, आशीष विद्यार्थी और आशुतोष राणा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। जानवर का कुल बजट 4.5 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12.40करोड़ रुपये की कमाई की थी। जानवर उस साल अक्षय कुमार की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थे। हैरान कर देने वाली बात यह है कि उन्हें यह सफलता लगातार 10 फ्लॉप फिल्में देने के बाद मिली थी।