बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की एक्स गर्लप्रâेंड रही सोमी अली इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। सलमान खान की जान खतरे में हैं। उन्हें बिश्नोई गैंग की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इन सबके बीच, सोमी अली की बयानबाजी भी जारी है। वह लगातार इंटरव्यूज देकर बड़े बड़े खुलासे कर रही हैं। सोमी ने बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने से लेकर उसे सलमान से अच्छा बताने का काम किया है। वहीं, अब सोमी अली ने एक और इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने सलमान संग रहने की बात बताई है और अण्डरवर्ल्ड से मिली भाईजान को धमकी का खुलासा किया है। सोमी अली ने आईएएनएस को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनसे बॉलीवुड और दाऊद इब्राहिम के कनेक्शन के बारे में पूछा गया। इस पर सोमी अली ने कहा कि मैंने उसके बारे में कई बार बातचीत तो सुनी है, लेकिन यहां पर सीधे तौर पर कोई कुछ नहीं बोलता। कभी किसी ने दाऊद इब्राहिम का नाम नहीं लिया और न ही किसी ने कभी छोटा शकील का नाम लिया है। लोग उन्हें अंडरवर्ल्ड ही कहते थे। इस दौरान सोमी अली ने खुलासा किया था कि वह दिव्या भारती की अच्छी दोस्त थीं और उन्हें दिव्या भारती से ही पता चला था कि अंडरवर्ल्ड और माफिया लगभग एक जैसे ही हैं। सोमी अली ने पुराने दिनों का याद करते हुए खुलासा किया कि वह सलमान खान संग रिलेशनशिप के दौरान उनके ही घर में रहती थीं। सोमी ने कहा, ‘मैं गैलेक्सी अपार्टमेंट में लगभग तीन साल तक रही थी। एक बार हमारे बेडरूम के लैंडलाइन पर एक फोन आया था। फोन के दूसरी तरफ से एक आदमी मुझे किडनैप करने की धमकी दे रहा था और फिर उसने मुझसे कहा, ‘सलमान खान से बोल देना, सोमी अली को हम उठाकर ले जाएंगे। ‘ये बात जैसे ही मैंने सलमान को बताई तो वह घबरा गए।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Salman khan को मिल रही धमकियों के बीच Somi का बयान जारी


