Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनSingham Again and Bhool Bhulaiyaa : सिंघम अगेन व भूल भुलैया के...

Singham Again and Bhool Bhulaiyaa : सिंघम अगेन व भूल भुलैया के बीच जबरदस्त टक्कर

दीवाली के मौके पर अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। लेकिन टक्कर में कहीं ना कहीं ‘सिंघम अगेन’ बाजी मारती दिख रही है। ओपनिंग डे पर जहां कार्तिक की फिल्म ने 36.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी तो वहीं ‘सिंघम अगेन’ ने 43.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ इन दोनों ही फिल्मों ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार जहां भूल भुलैया 3 दूसरे दिन 32 से 34करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। तो वहीं ‘सिंघम अगेन’ 35-37करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। इस हिसाब से ये दोनों ही फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि अभी तक यह केवल फिल्म के शुरुआती आंकड़ें हैं, फिल्म का असली कलेक्शन आना तो अभी बाकी है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ और अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। ‘भूल भूलैया 3’ में जहां कार्तिक आर्यन के साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित लीड रोल निभा रही हैं। वहीं फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर लीड रोल में हैं। सिंघम अगेन में एक्टर टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कैमियो रोल में है।