Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

HomeमनोरंजनSaba आजाद ने 'ग्रीक गॉड' के ताने पर दिया करारा जवाब

Saba आजाद ने ‘ग्रीक गॉड’ के ताने पर दिया करारा जवाब

‘ऋतिक रोशन की गर्लफेंड सबा आजाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं है, जहां पीछे ना हटते हुए उन्होंने भी अपनी इंस्टग्राम स्टोरी एक करारे जवाब के साथ पोस्ट की। सबा आजाद एक्ट्रेस और म्यूजिशियन हैं, जिनकी 2022 में ऑफिशियली ऋतिक रोशन के साथ रिलेशन में होने की खबर सामने आई। तभी से सबा आजाद सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन उनको आए दिन किसी न किसी वजह से लोगों के ट्रोल का सामना भी करना पड़ता है। कभी लोग उनके रैंप वॉक पर डांस करने के लिए उन्हें ट्रोल करते है तो कभी उनके रिलेशनशिप में होने की वजह से सवाल उठाते हैं। जिसके चलते सबा आजाद अक्सर सोशल मीडिया पर ‘अपनी इंडस्ट्री में पहचान’ बनाने की बात करती नजर आती हैं। हाल फिलहाल एक और ट्रोल का किस्सा सामने आया, जहां वेब सीरीज ‘हू इज योर गायनो’ व्ाâा टीजर पोस्ट करने पर उन्हें कमेंट में लोग ट्रोल करने लगे। एक इंस्टग्राम यूजर ने कमेंट किया ‘मुझे तो लगा था सीजन-2 आएगा ही नहीं, क्योंकि सबा आजाद मैडम जी ग्रीक गॉड की ऑफिशियल गर्लप्रâेंड जो हैं, लेकिन अब मैं सीजन 2 के लिए बहुत उत्सुक हूं’। इस पर सबा आजाद ने मैसेज का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने जवाब के साथ पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘ठीक है सुमित अंकल जी! हो सकता है कि आपकी दुनिया में जब लोग प्यार में पड़ जाते हैं तो वे मंदबुद्धि हो जाते हैं, वाह!! इसके अलावा सबा आजाद ने और भी बातों से कटाक्ष करते हुए जवाब दिया है। कुछ समय पहले उन्होंने मीडिया से शेयर किया कि लोगों की गलतफहमियों के कारण उन्हें अपने करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, इसके चलते वो अपने कई प्रोजेक्ट्स भी गंवा चुकी हैं।