― Advertisement ―

spot_img

पोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से जागरूकता...
Homeअपना जौनपुरRoad Accident & death : बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत,...

Road Accident & death : बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, परिजनो में कोहराम

जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसनी गांव में बने पुलिया के समीप रविवार सुबह साईकिल सवार युवक की बोलेरो की टक्कर से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां ने थाने में तहरीर देकर विधिक कार्यवाई की मांग की है। परसनी गांव का निवासी सोनु गौतम 30वर्ष कपड़े की सिलाई का कामकाज करता है। रोज की तरह रविवार को वह सिलाई के लिए जरूरी सामान लेने शिकारपुर बाजार अपनी साइकिल से सुबह जा रहा था। जैसे हुआ घर से 500 मीटर दूर बने पुलिया के पास पहुंचा तभी तेज गति से आ रही बोलेरो ने सोनू की साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही सोनू साइकिल समेत खंदक में जागीर वहीं दूसरी तरफ मौके का फायदा उठाकर बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया थोड़ी देर बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब खंदक में पड़े साइकिल सवार पर पड़ी तो लोगों ने शोरगुल करना शुरू कर दिया और थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने सोनू की पहचान की और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय ले गए जहां सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की मां नरमादेवी ने शव को पोस्टमार्टम और विधि कार्रवाई की तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है विधि कार्रवाई की जा रही है।

Accident in Jaunpur : कार के धक्के से साइकिल सवार किशोर की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। मडियाहूँ के रानीपुर चौराहे पर शाम 4:00बजे के लगभग कार के धक्के से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। बताया जाता है कि नगर के सदरगंज पश्चिमी निवासी लकी सेठ पुत्र पिन्टू सेठ 15वर्ष अपने मित्र आर्यन के साथ साइकिल से कहीं जा रहा था। वह जैसे ही रानीपुर चौराहे पर पहुंचा था। जौनपुर की ओर से मिर्जापुर की ओर जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल से दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद  कार चालक ने दोनों घायलों को उठाकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने लकी सेठ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। कार व चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। मृतक एक भाई और एक बहन थे।

Share Now...