Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनRatan Tata deat : रतन टाटा की मौत पर गम में बॉलीवुड...

Ratan Tata deat : रतन टाटा की मौत पर गम में बॉलीवुड स्टार्स, नम आँखों से दी विदाई

उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। बिजनेसमैन और राजनेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है।

देश के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा ने इस दुनिया को 86 साल की उम्र में अलविदा कह दिया है। रतन टाटा बढ़ती उम्र की वजह से कई बीमारियों से परेशान थे। जानकारी के अनुसार उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत दी, लेकिन उन्होंने खुद इस खबर को गलत बताकर सबको शांत कर दिया था। हालांकि, अब रतन टाटा की मौत हो चुकी है जो एक बड़े झटके से कम नहीं है। उनके निधन पर बिजनेसमैन और राजनेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स ने भी दुख व्यक्त किया है। रतन टाटा के निधन पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने शोक जताया है, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा, ‘कितने सम्मानित व्यक्ति थे।’ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’ एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट लगाया है। इस लिस्ट में अनन्या पांडे भी हैं, जिन्होंने रतन टाटा की स्टोरी लगाई है। वहीं करण जौहर ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर रतन टाटा को नमन किया। उन्होंने लिखा, ‘आज दुनिया ने एक दूरदृष्टि और अतुलनीय विजन रखने वाले दिग्गज को खो दिया। अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘दुनिया एक दूरदर्शी व्यक्ति के निधन पर शोक मना रही है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत और उसके बाहर उनका योगदान अतुलनीय है। सलमान खान ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। प्रियंका चोपड़ा ने रतन टाटा को नम आंखों के साथ विदाई दी। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम की स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘रतन टाटा के बारे में दुखद खबर सुनकर बहुत दुखी हूं।’संजय दत्त ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘भारत ने आज सच्चा दूरदर्शी खो दिया, वह ईमानदारी और करुणा की प्रतिमूर्ति थे, जिनका योगदान बिजनेस के परे अनगिनत जिंदगियों तक था।

Share Now...