हाल ही में, फैशनिस्टा उर्फी जावेद ने रणबीर कपूर को ‘भाड़ में जाए’ कहा था, अब एक्ट्रेस ने इस पर सफाई दी है और कहा है कि उनका ये मतलब नहीं था.उर्फी जावेद ने अपने अनोखे फैशन सेंस की वजह से काफी लाइमलाइट बटोरी हैं. आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक, उर्फी के लुक पर कमेंट करते दिखाई देते हैं. कई तारीफ करते हैं तो कई उनके फैशन को नापसंद करते हैं. कुछ समय पहले रणबीर कपूर ने उर्फी के लुक को ‘बैड टेस्ट’ बताया था, तब उर्फी ने जवाब देते हुए कहा था कि वह भाड़ में जाए.दरअसल, हुआ यूं कि रणबीर कपूर के नापसंद वाले कमेंट के बाद करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने उर्फी जावेद की तारीफ की थी और उन्हें साहसी बताया था. लेटेस्ट इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने कहा कि करीना कपूर ने उनकी तारीफ कर दी, उनके लिए यही बहुत है. रणबीर भाड़ में जाए, उसकी क्या औकात है? उर्फी का ये बयान सुर्खियों में आ गया था और हर ओर इसी की चर्चा हो रही थी. अब उर्फी अपने बयान से पलटती हुई नजर आईं. उन्होंने इस पर सफाई दी है.उर्फी जावेद ने इंस्टा स्टोरी पर रणबीर कपूर पर किए गए बयान पर सफाई देते हुए लिखा, “मैंने ऐसा कभी नहीं कहा. मैं बस मजाक कर रही थी कि रणबीर भाड़ में जाए, करीना ने तारीफ कर दी अब. मैंने बस मजाक में कहा था. रणबीर ने जो भी कहा, वो उसका पॉइंट ऑफ व्यू है. मुझे उनका स्टेटमेंट बेइज्जती वाला नहीं लगा.
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
‘Ranbir Kapoor भाड़ में जाए’ वाले बयान से पलटीं Uorfi Javed


