― Advertisement ―

spot_img

पोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से जागरूकता...
Homeअपना जौनपुरput to death : खुद की आशिकी के चक्कर में महिला को...

put to death : खुद की आशिकी के चक्कर में महिला को उतारा मौत के घाट

जौनपुर धारा, जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चोरहा गांव निवासी एक युवती ने अपनी आशिकी की चक्कर दो भाई और पिता को भी हत्या का मुल्जिम बना डाला। पुलिस ने आज प्रेमिका समेत सभी अरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार 22नवम्बर की सुबह तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चोहरा गांव के जंगल में इसी गांव की सुभद्रा देवी नामक महिला का खून से सना हुआ शव मिला था। परिवार वालों ने पड़ोसी पर हत्या करके शव को जंगल में फेकने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच पड़ताल के बाद इस घटना को अंजाम देने वाली 20वर्षीय युवती सरिता निषाद पुत्र बृजभान निषाद को हिरासत में लेकर पुछताछ किया। पुलिस के अनुसार सरिता निषाद ने बताया कि वह सुभद्रा देवी के बेटे विकास निषाद से प्यार करती थी वह उससे शादी करना चाह रही थी। लेकिन उसकी मां सुभद्रा देवी शादी करने को राजी नही हुई। जिसके कारण मैने मौका देखकर उसे मारकर फेक दिया। उसके बाद अपने दो भाई शैलेश निषाद, अखिलेश निषाद और पिता बृजभान निषाद के सहयोग से लाश को जंगल में ही छिपा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक देहात शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि तेजीबाजार थाने की पुलिस टीम ने आज बरईपार जाने वाले सड़क से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। 

Share Now...