Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
HomeमनोरंजनPushpa 2 ने अब तक कमाए कुल 1871 करोड़ रुपये

Pushpa 2 ने अब तक कमाए कुल 1871 करोड़ रुपये

सुकुमार के डायरेक्शन में बनीं पुष्पा 2 द रूल सिनेमाघरों पर 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही बवाल काट दिया था. पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है और लंबे समय तक ये टिकी भी रही है। अब फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन सामने आ चुका है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं बस आमिर खान की फिल्म दंगल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल की कमाई अब थम गई है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लाइफटाइम कलेक्शन की जानकारी दे दी है। उन्होंने पुष्पा 2 द रूल के पोस्टर के साथ आंकड़ा जारी किया है। पुष्पा 2 द रूल का लाइफटाइम कलेक्शन 1871 करोड़ है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1871 करोड़ का कलेक्शन किया है। पुष्पा 2 द रूल ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। फैंस पुष्पा 2 द रूल के कलेक्शन से बहुत खुश हैं। हालांकि फिल्म आमिर खान की फिल्म से पिछड़ गई है। आमिर खान की दंगल बेहतरीन फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। ये अभी भी आमिर खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। आमिर खान की दंगल का लाइफटाइम कलेक्शन 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा है जिसे पुष्पा 2 नहीं तोड़ पाई है। पुष्पा 2 द रूल 1871 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी इंडियन फिल्म बन गई है। फैंस को उम्मीद थी कि पुष्पा 2 दंगल का रिकॉर्ड तोड़ देगी। मेकर्स ने भी इसके लिए कई ट्विस्ट भी लाने की कोशिश की थी। पुष्पा-2 में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में नजर आए हैं। फहाद ने अपने नेगेटिव रोल से सभी को इंप्रेस किया है।

Share Now...