― Advertisement ―

spot_img
HomeखेलPSL 2023: जेसन रॉय ने शतक लगा मचाया हाहाकार

PSL 2023: जेसन रॉय ने शतक लगा मचाया हाहाकार

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय (jason roy) ने हाहाकार मचा दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग की।PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स (Quetta Gladiators) के बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्होंने पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi) के खिलाफ शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। रॉय की बैटिंग देखकर दर्शक झूम उठे।पेशावर जाल्मी ने निर्धारित 20 ओवर में 240 रनों का स्कोर बनाया था, लेकिन बाबर आजम की टीम को यकीन नहीं था कि जेसन रॉय की आंधी उनकी टीम को उड़ाकर ले जाएगी। क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से ओपनिंग करते हुए जेसन रॉय ने आते ही धावा बोल दिया। उन्होंने 230 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 63 गेंदों में ताबड़तोड़ 145 रन जड़ दिए।जेसन रॉय ने अपनी 145 रनों की पारी में 5 शानदार छक्के और 20 जोरदार चौके लगाए। यानि रॉय ने 25 गेंदों में ही 130 रन बना दिए। उनकी बैटिंग का आलम यह था कि गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद बाउंड्री के पार ही नजर आ रही थी।रॉय ने शानदार छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। जबकि 10 गेंद बाकि रह गई, जिससे उनकी ताबड़तोड़ बैटिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।जेसन रॉय की यह पारी पाकिस्तान सुपर लीग की अब तक की सबसे बड़ी पारी है। वहीं इससे पहले पीएसएल में 207 रनों का स्कोर 2022 में चेच हुआ था। लेकिन लीग के इतिहास में पहली बार 240 रनों का बड़ा स्कोर भी चेज हो गया है, जो कि जेसन राय की बल्लेबाजी की दम पर हुआ। जेसन रॉय को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग में बीती रात हुए मुकाबले में पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बाबर आजम की कप्तानी पारी 115 रनों की बदौलत 240 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था, लेकिन जेसन राय के शानदार शतक की दम पर क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 243 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Share Now...