दीवाली के मौके पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा हो रही है। इस वक्त सिंघम की स्क्रीनिंग के लिए उनका परिवार भी पहुंचा है और एक वीडियो नीसा देवगन का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि वो कार से उतरती हैं और पैपराजी से भी बात करते हुए नजर आ रही हैं। नीसा ने पहले पोज दिए और फिर बातें भी की। इस दौरान उन्होने सिंघम अगेन का प्रमोशन किया और कहा कि सभी सिंघम के लिए जाओ। नीसा देवगन इस दौरान हमेशा की तरह बेहद हॉट लग रही थीं। उन्होने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी और दुपट्टा भी डाला हुआ था। जैसे ही वो कार से निकलीं पैपराजी उनको देखकर फोटो के लिए चिल्लाने लगे। किसी ने कहा, हैप्पी दिवाली तो नीसा ने जवाब देते हुए हैप्पी दिवाली कहा। इसके बाद जाते जाते नीसा ने कहा,”आप सब सिंघम के लिए जाओ। ”अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस तरह से पापा की फिल्म के लिए नीसा ने गुजारिश की वो लोगों को पसंद आ रहा है।
― Advertisement ―
Nysa ने अलग अंदाज में किया पापा की फिल्म का Promotion

Previous article
Next article

