ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो इस समय फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होने जो कुछ भी कहा है वो सुनकर वहां पर बैठे करण जौहर और अभिषेक बच्चन भी दंग रह गए हैं। दरअसल ऐश्वर्या राय ने खुले तौर पर खुद को लेकर कहा है कि उनका नाम ‘खान’ नहीं है। जी हां, ये काफी पुराना वीडियो है। कॉफी विद करण में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन पहुंचे थे। इस दौरान करण जौहर ने कुछ सवाल पूछे जो कि काफी मजेदार थे। करण ने कहा ”सिर्फ एक शब्द में इन नामों पर रिएक्ट करना है, अमिताभ बच्चन..”ऐश्वर्या राय कहती है, ”दे बेस्टेस्ट।” करण जौहर ने पूछा, करीना और प्रियंका में बेटर एक्ट्रेस कौन है? ऐश्वर्या ”करीना ज्यादा वर्सेटाइल हैं। करण पूछते हैं, ”शाहरुख, सैफ, आमिर और सलमान.. द खान ऑफ आल सीजन।”ऐश्वर्या कहती हैं, ”द बच्चन ऑफ ऑल सीजन्स और मेरा नाम खान नहीं है।” इसके बाद करण जौहर और अभिषेक बच्चन चौंक जाते हैं और एक दूसरे की ओर देखकर मुस्कुराने लगते हैं।
― Advertisement ―
viral video से सुर्खियां बटोर रहीं Aishwarya Rai

Previous article

