Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

HomeमनोरंजनNawazuddin Siddiqui  के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, फूट-फूटकर रोए एक्टर

Nawazuddin Siddiqui  के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, फूट-फूटकर रोए एक्टर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा लोगों को अपने स्टाइल से इंप्रेस किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार साउथ के स्टार कमल हासन के साथ काम किया था। मगर फिर कुछ ऐसा हुआ था कि कमल हासन ने उनका रोल काट दिया था। जिसके बारे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में खुलासा किया है। करियर के शुरुआत में ये पहली बार नहीं था, जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रोल हटाया गया था। इससे पहले भी कई प्रोजेक्ट्स से उनके रोल को रिमूव कर दिया गया था। स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म हे राम का किस्सा शेयर किया है। हे राम से रोल हटाना उन्हें इसलिए बुरा लगा था क्योंकि वो कमल हासन की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं। नवाज ने कहा- ऐसे कई वाकये हुए जब मैंने छोटे-मोटे रोल किए और फिर उस रोल को एडिट कर दिया गया लेकिन एक वाकया जो मेरे साथ हमेशा रहता है, वह है मेरे आदर्श कमल हासन का, मैं उनकी फिल्म हे राम (2000) में उनका हिंदी डायलॉग कोच था। इस फिल्म को उन्होंने डायरेक्ट किया था और मेन लीड भी निभाई थी। जब कमल ने मुझे हे राम में एक छोटा-सा रोल ऑफर किया तो मैं एक बच्चे की तरह एक्साइटेड हो गया था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि दिलीप कुमार, नसीरुद्दीन शाह, एंथनी हॉपकिंस और डेंजल वाशिंगटन की तरह कमल हासन भी उनके आदर्शों में से एक हैं। उन्होंने बताया कि हे राम में मिला रोल सच में एक अहम रोल था। मुझे भीड़ के हमले का शिकार बनना था जिसे कमल जी बचाते हैं। मैं अपने आइडल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के इस मौके को लेकर एक्साइटेड था। लेकिन जब एडिट से रोल हटा दिया गया तो मैं बहुत रोया था। उसके बाद श्रुति ने मुझे कनसोल किया था।