Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरMotivated for Online Presence : परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर आनलाइन उपस्थिति...

Motivated for Online Presence : परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर आनलाइन उपस्थिति हेतु अभिप्रेरित किया

जौनपुर धारा, जौनपुर। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने विकासखण्ड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय प्रेमापुर नटान का औचक स्थलीय निरीक्षण अपरान्ह 12:15 पर किया गया।

निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका सरिता सिंह 08जुलाई से बाल्य देखभाल अवकाश पर पायी गयी, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023-24 से अद्यतन पाई गई। विद्यालय में कुल नामांकित 71 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 42 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह् भोजन योजना के अन्तर्गत दाल-चावल बना था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के छात्रों की अनुपस्थिति को छात्र उपस्थिति पंजिका पर दर्ज नहीं की गई पाई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र उपस्थिति पंजिका में छात्रों की अनुपस्थिति को दर्ज नहीं करना प्रथम दृष्टया मध्यान्ह् भोजन योजना का दुरुपयोग किया जाना प्रतीत होता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा मध्यान्ह् भोजन पंजिका में गत तीन कार्य दिवसों में छात्रों के लाभार्थी संख्या क्रमशः 44, 43, 48 दर्ज पाई गई। विद्यालय प्रागढ़ साफ-सुथरा पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय परिसर की बाउन्ड्री वाल का निर्माण नहीं हुआ था। जिस पर मौके पर ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ग्राम प्रधान से दूरभाष से वार्ता कर बाउन्ड्री वाल निर्माण कराने कर अनुरोध किया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापिका 03 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, निर्धारित समयावधि के अन्दर स्पष्टीकरण न प्राप्त होने के दशा में सम्बन्धित के विरुद्व नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कर दी जायेगी। विकासखण्ड धर्मापुर के प्राथमिक विद्यालय नयनसण्ड हरिजन बस्ती का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका श्रीमती शिवांगी मौर्या 01जुलाई से चिकित्सकीय अवकाश पर पायी गयी। शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023-24 से अद्यतन नहीं पाई गई। विद्यालय में कुल नामांकित 55छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 27 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह् भोजन योजना के अर्न्तगत दाल-चावल बना था। विद्यालय प्रागढ़ गन्दा पाया गया।विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक 03दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। निर्धारित समयावधि के अन्दर स्पष्टीकरण न प्राप्त होने के दशा में सम्बन्धित के विरुद्व नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कर दी जायेगी।

Share Now...