Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

HomeमनोरंजनMonalisa ने पहली बार फाइवस्टार होटल में फैमिली के साथ किया लंच

Monalisa ने पहली बार फाइवस्टार होटल में फैमिली के साथ किया लंच

प्रयागराज में संगम तट पर लगे महाकुंभ मेले से एक लड़की की किस्मत पूरी तरह बदल गई। यहां माला बेचने आई खूबसूरत आंखों वाली ये लड़की पहले सोशल मीडिया पर छाई और अब बॉलीवुड में नजर आने वाली है। हम बात कर रहे हैं वायरल गर्ल मोनालिसा की, जो जल्द ही फिल्मों में एंट्री लेने वाली हैं। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में मोनालिसा एक्टिंग की क्लासेस लेती दिख रही हैं। तो वहीं अब एक और तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें मोना अपनी फैमिली के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाती नजर आई हैं। महाकुंभ से वायरल होने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म ऑफर की है। फिल्म के लिए वायरल गर्ल तैयारियों में भी जुट गई हैं और एक्टिंग की क्लासेस भी ले रही हैं। इस बीच वह लाइव शोज में भी नजर आ रही हैं। हाल में मोनालिसा के लाइव शो का वीडियो भी वायरल हुआ। वहीं इस बीच एक तस्वीर में मोनालिसा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा और अपनी फैमिली के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाती दिखीं। बता दें कि फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में लॉन्च करने जा रहे हैं। सनोज खुद खरगोन जिले के महेश्वर में मोनालिसा के घर गए थे और उनके पिता से परमिशन ली कि वह उनकी बेटी को फिल्म में लेना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक मोनालिसा फिल्म में एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाने वाली हैं।