जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0Ó के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज जनपद जौनपुर में उत्साहजनक कार्यक्रम संपन्न हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (स्स्क्क) कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में महिला पुलिस बल और स्थानीय बालिकाओं द्वारा ‘महिला सुरक्षा जागरूकता दौड़Ó का आयोजन किया गया। यह दौड़/रैली पुलिस लाइन जनपद जौनपुर से प्रारंभ होकर पॉलिटेक्निक चौराहे तक निकाली गई। रैली का नेतृत्व मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह और महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने किया। इस दौरान 10 से 15 वर्ष की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज को महिला सशक्तिकरण का कड़ा संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनके प्रति एक सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण तैयार करना था। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं और स्थानीय महिलाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112) और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस भव्य आयोजन को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण तथा प्रतिसार निरीक्षक दीनदयाल दीक्षित के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के अंत में संकल्प लिया गया कि ‘मिशन शक्ति’ के माध्यम से जनपद की हर नारी को आत्मनिर्भर और भयमुक्त बनाया जाएगा।
― Advertisement ―
Jaunpur News Roundup: हत्या, सड़क हादसे, गिरफ्तारी और ठगी समेत जिले की 8 बड़ी खबरें
जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को गुरुवार को तीन अलग-अलग मामलों में सफलता मिली। सरायख्वाजा...
Jaunpur News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ का आयोजन, बेटियों ने भरी सुरक्षा और सम्मान की दौड़
0



