Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरMaster Plan Department Jaunpur : कागजों पर कार्यवाही कर सीमट जाता है...

Master Plan Department Jaunpur : कागजों पर कार्यवाही कर सीमट जाता है मास्टर प्लान विभाग

मास्टर प्लान के नाक के नीचे प्रतिबन्धित स्थानों पर बन जा रहा भवन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर में मास्टर प्लान विभाग के नियमों को लागू कराने में प्रशासन बिल्कुल ही विफल साबित हो रहा है। आयेदिन प्रतिबन्धि स्थानों पर बिना नक्शा स्वीकृत ही भवन बनकर तैयार हो जातें है और विभाग की कार्यवाही महज कागजों तक ही सिमित रह जाता है। मास्टर प्लान विनियमित क्षेत्र में अक्सर पार्क एरिया, नजूल सहित तमाम प्रकार के प्रतिबन्धित इलाकों में नये-नये भवन बन कर तैयार हो जा रहें है। मास्टर प्लान विभाग उनपर नोटिस जारी कर कोरम पूरा कर देता है, फिर मामला कहाँ से सलट जाता है इसकी भनक भी नहीं लगती और पूनः भवनों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जहाँ लाइन बाजार क्षेत्र के चांदमारी कॉलोनी कन्हईपुर मे आराजी नंबर-11 में अनवरत अवैध निर्माण कार्य चल रहा है। जिसपर उच्च न्यायालय प्रयागराज स्थगन एवं सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर का तुरंत निर्माण कार्य रोकने हेतु थानाध्यक्ष बाजार को आदेश जारी हुआ है। लेकिन वहीं निर्माण कार्य रोकने न तो स्थानीय पुलिस आई और ना ही मास्टर प्लान को इसकी कोई सुधि है। ऐसे में जानकारी मिल रही है कि धारा 133का उलंघन करते हुए धार्मिक स्थल डीह बाबा/मजार के रास्ते को गेट लगाकर रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह अवैध निर्माण करने वालों को पर्याप्त समय मिलता रहता है, नियमों के पालन में अधिकारी विफल साबिता होतें हैं।

Share Now...