Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
HomeमनोरंजनMahakumbh की Monalisha की फैन फॉलोइंग पहुंची नेपाल

Mahakumbh की Monalisha की फैन फॉलोइंग पहुंची नेपाल

फैंस को शिवरात्रि पर देंगी ये खास तोहफावायरल गर्ल मोनालिसा अब नेपाल जा रही हैं। शिवरात्रि के मौके पर मोनालिसा नेपाल जा रही हैं जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत आंखों और सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है। मोनालिसा को इतना पसंद किया गया है कि उन्हें बॉलीवुड में भी डेब्यू का मौका मिल गया है। वो इंडिया ही नहीं नेपाल में भी फेमस हो गई हैं और अब नेपाल जाने की तैयारी उन्होंने कर ली है। मोनालिसा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि 26फरवरी को वो नेपाल जा रही हैं।मोनालिसा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी इस फिल्म को सनोज मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। मोनालिसा अपने डेब्यू से काफी खुश हैं। उनका लुक भी पूरी तरह से बदल चुका है। सनोज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो और मोनालिसा बता रहे हैं दोनों 26 फरवरी को शिवरात्रि के मौके पर नेपाल आ रहे हैं। सनोज के इस पोस्ट को देखकर मोनालिसा के फैंस बहुत खुश हो गए हैं। बता दें मोनालिसा की अब किस्मत चमक गई है। वो हाल ही में एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए प्रेस कॉन्प्रâेंस में पहुंचीं थीं। जहां पर उनका बदला हुआ लुक देखकर हर कोई चौंक गया था।मोनालिसा के वीडियो महाकुंभ से वायरल हुए थे। वो वहां रुद्राक्ष की माला बेच रही थीं।

Share Now...