Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरLightning strike 2 laborers died : आकाशीय बिजली गिरने से धान की...

Lightning strike 2 laborers died : आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर दो की मौत

  • कटघर गांव में धान की रोपाई करते समय हुआ हादसा

जौनपुर धारा, सुइथाकला। कटघर गांव में मंगलवार को धान की रोपाई कर रहे दो मजदूरों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जहां मौत हो गई। वहीं एक मजदूर आंशिक रूप से झुलस गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की।

गांव स्थित अनुसूचित बस्ती निवासी शोभनाथ 56 व उसके पड़ोस की ही रेखा 39पत्नी स्वर्गीय संजय तथा शोभावती 52पत्नी सुखई आदि धान की रोपाई करने हिनौती ताल में गई थीं। शाम चार बजे के आसपास अचानक मौसम खराब हुआ और बरसात होने लगी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में आने से शोभनाथ व रेखा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, साथ मे धान की रोपाई कर रही शोभावती भी आंशिक रूप से बिजली की चपेट में आ गई और भूमि पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोग शोभावती को एक निजी अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना के सम्बंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सरपतहां अरविंद सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हुई है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Lightning : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र की केवटली कला गांव में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से संतोष कुमार यादव 35 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक संतोष लंभुआ से भाड़ा लेकर केवटली आए थे। लंभुआ वापस जाते समय जोरदार बारिश होने लगी। इस दौरान केवटली पंचायत भवन के पास पहुंचे थे कि आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Share Now...