केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ब्राह्मणपुर झमका गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान आदित्य राजभर (18) पुत्र अनिल राजभर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य राजभर इंटरमीडिएट का छात्र था। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम किसी बात को लेकर उसने आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। टहल रहे लोगों की नजर जब पेड़ से लटकते युवक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा और घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। समाचार लिखे जाने तक युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
― Advertisement ―
जौनपुर क्राइम अपडेट : पांच अभियुक्त गिरफ्तार, सड़क हादसे में रेलवे कर्मी की मौत, सिपाही निलंबित
पुलिस का अभियान जारी, अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्त गिरफ्तारजौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान...
आम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
0



