― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Wrestling Competition : दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती...

Jaunpur Wrestling Competition : दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवम्बर से 24 नवम्बर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में आयोजित किया जायेगा। जौनपुर की सब जूनियर बालिका कुश्ती खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 14नवम्बर को पूर्वान्ह 10.00बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सब जूनियर खिलाड़ी ही 16नवम्बर को आयोजित मण्डल स्तरीय ट्रायल डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में प्रातः 9.00बजे से प्रतिभाग करेंगी। मण्डल स्तरीय ट्रायल उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। खिलाड़ियों की जन्म तिथि-वर्ष 2007-08 में जन्में (16-17 वर्ष) और 2009 (15 वर्ष) खिलाड़ी चिकित्सा व माता-पिता के प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते हैं। आयु और निवास के सत्यापन के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों का भार वर्ग 36, 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69, व 73 किग्रा.होना चाहिए।

Share Now...