Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, शिव तांडव और अखाड़ों के...

जौनपुर में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, शिव तांडव और अखाड़ों के प्रदर्शन ने मोहा मन

अखाड़ों के कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

जौनपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव जनपद में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ‘युवा बजरंग दल श्री रामनवमी शोभायात्रा समितिÓ द्वारा भंडारी रेलवे स्टेशन स्थित ऐतिहासिक श्रीराम जानकी मंदिर से एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा।

शोभायात्रा को मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह व सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने नारियल फोड़ कर हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। इस जुलूस में घोड़ा, ऊंट, बैंड-बाजे और ढोल-ताशों की थाप पर भक्त झूमते नजर आए। यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम लला की मनमोहक झांकियां और ‘शिव तांडवÓ की जीवंत प्रस्तुति रही। साथ ही, हनुमान जी के स्वरूप और पालकी में विराजमान प्रभु श्री राम के रथ की भव्यता देखते ही बन रही थी। विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं (मातृ शक्ति) ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा सुतहट्टी बाजार, सब्जी मंडी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल और ओलंदगंज जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरी। पूरे मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहाँ स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया। यात्रा का समापन कजगांव पड़ाव स्थित कार्यक्रम स्थल पर आरती और पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा। आयोजन में समिति के संस्थापक सुभाष गर्ग, विनोद केसरवानी, संरक्षक जिलाजीत सेठ, राजकुमार सेठ, मुन्नालाल सेठ और अध्यक्ष रंजीत अग्रहरि की प्रमुख भूमिका रही। साथ ही बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू, कृष्णा सेठ, मानिक चंद्र सेठ, मनोज कुमार सोनी और विजय गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहकर अपने जिम्मेदारियों को निभाया। अंत में अध्यक्ष रंजीत अग्रहरि ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब और शिव तांडव ने बांधा समां

शोभायात्रा के दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने अपनी युद्ध कला और साहसिक प्रदर्शन से उपस्थित जनसमूह को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। विशेष रूप से सजाई गई शिव तांडव की झांकी और हनुमान जी की जीवंत प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। पालकी में विराजमान भगवान राम के भव्य रथ पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।

  • मातृ शक्ति की भारी उपस्थिति और जनसेवा का संकल्प

इस वर्ष की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां (महिलाएं) शामिल हुईं, जो हाथों में ध्वज लिए जय श्री राम के उद्घोष कर रही थीं। लोक जनसेवा फाउंडेशन ने इस विशाल आयोजन में अपना अहम योगदान दिया, जिससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जल और अन्य सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित हो सका।

  • शाही पुल और ओलंदगंज में पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत

सुतहट्टी बाजार से लेकर कजगांव पड़ाव तक के निर्धारित मार्ग पर भक्ति का सैलाब उमड़ा रहा। शाही पुल और चहारसू चौराहा जैसे प्रमुख स्थलों पर स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत द्वार बनाए थे। प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के बीच समिति के अध्यक्ष रंजीन अग्रहरि और संस्थापक सुभाष गर्ग के नेतृत्व में पूरी यात्रा अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Share Now...