जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नेतृत्व में स्वजातीय बंधुओ ने चित्रगुप्त मंदिर रूहट्टा में आचार्य डॉ.रजनीकांत द्विवेदी के द्वारा पूरे सनातनी परम्परा व धार्मिक मंत्रों के साथ हवन-पूजन सम्पन्न कराया गया। भगवान चित्रगुप्त की भव्य आरती उपस्थित कायस्थ समुदाय ने पूरे मनोयोग से किया तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। कलम-दवात से लेखनी प्रदान करने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा दीपावली के एक दिन के अंतराल के बाद कार्तिक मास शुक्ल पक्ष के यम द्वितीया को होती है, लेकिन इस बार उदय तिथि के कारण यह तीन नवंबर दिन रविवार को कायस्थ समाज के लोगो द्वारा विधि विधान से की गई। अभाकाम के प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त भगवान ब्रह्मा के पुत्र हैं, कायस्थ के पूर्वज हैं, लेकिन वह सभी कलम जीवों के देवता हैं। चाहे वह किसी भी जाति के हों, किसी भी बिरादरी के हों। अगर उन्होंने कलम पकड़ा है और विशेष कर जो न्याय के कार्य में हैं, वकालत में है, अकाउंटेंसी में हैं, लिखा-पढ़ी खाता बही में हैं और आज के दिन में जो कंप्यूटर के हाई तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में हैं। उन सभी के आराध्य हैं भगवान चित्रगुप्त महाराज, सबको उनकी पूजा करनी चाहिए, पूजा में भाग लेनी चाहिए। आनंद मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त कायस्थों के कुलदेवता है। इस अवसर पर दयाशंकर निगम, जय आनंद, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, सरोज श्रीवास्तव, एससी लाल, राजेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, डॉ.इन्द्रसेन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधु, रमेन्द्र श्रीवास्तव, श्यामलकान्त श्रीवास्तव, दयालसरन श्रीवास्तव, पंकज हैप्पी, अमित श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, ब्रह्मकुमार निगम, राजेश श्रीवास्तव बच्चा, सुरेश अस्थाना, मोहित श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : विधि-विधान से हुआ भगवान चित्रगुप्त का हवन-पूजन


