जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव से गुजरने वाली वाराणसी लखनऊ फोरलेन हाईवे-731 पर रविवार की सुबह बोलेरो और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और ट्रक पूरी तरह पलट गई। जिसमे सुल्तानपुर जनवाद के रवनिया गांव निवासी रामकृपाल सिंह सहित परिवार के आठ लोग घायल हो गए। वही ट्रक चालक को भी हल्की चोट आई हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गलत दिशा से आ रही बोलोरो की वजह से हादसा हुआ। दुर्घटना मे राम कृपाल सिंह (70) पुत्र श्रीनाथ, उर्मिला (68) पत्नी राम कृपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह (30) पुत्र अरुण सिंह, गरिमा (39) पत्नी शशिकांत सिंह, शशांक सिंह (14) पुत्र शशिकांत, कली सिंह (7) पुत्री शशिकांत सिंह, गायत्री सिंह (70) पत्नी देवीप्रसाद, सुमन सिंह (60) पत्नी अरुण सिंह घायल हो गए।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
truck and Bolero me takkar : फोरलेन पर ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत, आठ लोग घायल


