जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइनबाजार क्षेत्र के सलखापुर गांव में बुधवार की शाम को विद्युत शार्ट सर्किट से 90हजार रुपये नगदी सहित लाखों रुपये का सामान जल गया। गांव के लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। ऊक्त गांव निवासी लालबहादुर निषाद उर्फ लाला निषाद के घर मे अचानक विद्युत शार्ट सर्किट हो गयी। आग की चिंगारी ने पहले पतरे के साथ रखे हुए मड़हे में आग लग गयी, देखते-देखते पतरे का मकान भी जलने लगा। आग से घर मे रखा 90हजार रुपये नगद, सोने की चैन, अंगूठी, कपड़े, सहित गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। गांव में आग लगने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्राम प्रधान ने घटना जी सूचना लेखपाल को दिया। उधर अपना सब कुछ आग से गवां चुके लाला निषाद के परिवार का रोकर बुरा हाल है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
Jaunpur News : रिहायशी मकान में लगी आग, नगदी सहित लाखों का सामान जला


