जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को एक युवक के द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के पिता की नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है। एक गांव निवासी युवती के पिता का आरोप है कि उसके घर डिहिया गांव के कृष्णा उर्फ चुलबुल का आना जाना था। वह गत 10फरवरी को किसी काम से घर से बाहर गया था। इसी बीच मौका पाकर वह मेरी 20वर्षीया पुत्री को बहला फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
Jaunpur News : युवती को बहला कर भगा ले जाने का केस दर्ज


