Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : युवक को ग्रामीणों ने पीटा, वीडियो वायरल

Jaunpur News : युवक को ग्रामीणों ने पीटा, वीडियो वायरल

  • वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक-युवती के साथ आपत्तिजनक स्थित में पाए गए थे। पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में युवक पूरी तरह से निर्वस्त्र दिखाई दे रहा है। युवक को अपने आंखों के सामने निर्वस्त्र पीटता देख युवती बीच-बीच में बचाव करती भी नजर आयी। वायरल वीडियो लगभग 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं।

नामजद तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा

पीड़िता स्थानीय कोतवाली पहुंच तहरीर देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई।

पुलिस मामले की कर रही विस्तृत जांच

केराकत पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।

Share Now...